CBSE 12वीं कक्षा के नतीजे का इंतजार कर रहे Students के लिए अहम खबर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 11:31 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब छात्र अपने रिजल्ट के इंतजार में हैं। 1 जून  को परीक्षा रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सी.बी.एस.ई. को कक्षा 12 की मार्किंग स्कीम व इवैल्यूएशन प्रोसैस की डिटेल सबमिट करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। 

एक-दो दिन के अंदर ही सी.बी.एस.ई. बोर्ड मार्किंग पैटर्न की जानकारी कोर्ट को देगा। इवैल्यूएशन पैटर्न की डिटेल बोर्ड की वैबसाइट पर भी जारी की जाएगी। वहीं बोर्ड सूत्रों के मुताबिक 12वीं के छात्रों को माक्र्स के बजाय ग्रेड देने के सुझाव पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड के मुताबिक सी.बी.एस.ई. को कक्षा 12 के वैकल्पिक असैसमैंट के लिए स्कूल प्रिंसीपलों की ओर से भिन्न-भिन्न सुझाव मिले हैं। प्रिंसीपलों की एक बड़ी संख्या ने सुझाव दिया है कि 12वीं के स्टूडैंट्स को माक्र्स की बजाय पिछली परीक्षाओं के ग्रेड दिए जाएं।

इससे पहले सी.बी.एस.ई. ने ‘‘सतत और व्यापक मूल्यांकन’’ नीति के जरिए ए1, ए, बी1, बी, सी1, सी, डी और ई देता रहा है। सी.बी.एस.ई. की यह नीति 10वीं के छात्रों के लिए है। इसके बाद ग्रेडिंग सिस्टम बंद कर दिया गया। सी.बी.एस.ई. के अनुसार चूंकि इस साल परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं और छात्रों के रिजल्ट पूर्व के प्रदर्शन के आधार पर घोषित किए जाने हैं ऐसे में अब छात्रों को माक्र्स देना अच्छा नहीं रहेगा। सूत्रों के अनुसार सी.बी.एस.ई. रिजल्ट एक्सपर्ट कमेटी 10वीं, 11वीं और 12वीं तीनों कक्षाओं की परफॉर्मैंस को कक्षा 12 बोर्ड 2021 मूल्यांकन का आधार बनाने पर विचार कर रही है। इसके अनुसार, स्टूडैंट्स को 10वीं बोर्ड में उनकी परफॉर्मैंस, 11वीं के फाइनल एग्जाम और 12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम की परफॉर्मैंस के आधार पर माक्र्स दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News