जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर, लोगों के लिए उठाया जा रहा है ये बड़ा कदम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 05:31 PM (IST)

जालंधर : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के लोगों की सुरक्षा के लिए एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसके तहत बी.एम.सी. चौक, बस स्टैंड और कैंट रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीबी) लगाए जाएंगे। यदि रात में लूट, मारपीट सहित अन्य आपराधिक घटनाएं होती हैं तो पीड़ित उक्त बॉक्स (ईसीबी) पर बोलकर जानकारी दे सकता है, इससे पीड़ित का वीडियो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगा। .

शहर की सड़कों पर रेड लाइट जंप करने और ओवर स्पीड में गाड़ी चलाने पर ड्राइवर का ऑटोमैटिक ई-चालान कट जाएगा। स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल प्रोजेक्ट में 13 चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कंपनी ने प्रोजेक्ट का 60 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है और अगस्त तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें निगम, डी.सी. कार्यालय और सी.पी. कार्यालय में शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्क्रीन भी होंगी। शहर में 1056 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाने हैं, जिनमें से 665 लगाए जा चुके हैं, इनमें से 70 ने काम करना शुरू कर दिया है।

स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रोजेक्ट के तहत 77.98 करोड़ की लागत से शहर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। समझौते के मुताबिक कंपनी को दिसंबर 2022 तक काम पूरा करना था, लेकिन कंपनी को सॉफ्टवेयर और सड़क खुदाई के लिए देर से मंजूरी मिली। अब अगले महीने काम पूरा करने की डेडलाइन है। जिससे कंपनी को गति मिली है। शहर में कैमरों के लिए 981 पोल लगाए जाने हैं। इसमें से 504 पोल और 159 जंक्शन बॉक्स का काम पूरा हो चुका है। 24 जंक्शन बॉक्स लगने बाकी हैं। नगर निगम, डी.सी. ऑफिस और सी.पी. ऑफिस में भी मॉनिटरिंग के लिए स्क्रीन लगेगी। ऐसे में अधिकारी संदिग्ध वस्तुओं और लोगों पर नजर रख सकेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News