अहम खबर, सरहदी क्षेत्र के अंतगर्त आते इलाका वासियों के लिए पंजाब सरकार ने दी बड़ी सौगत

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 06:51 PM (IST)

बमियाल/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): सीमावर्ती क्षेत्र अंदर आज कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा नरोट जैमल सिंह में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखा गया, जो कि  करीब 17 करोड़ की लागत से तैयार होगा। दरअसल यह सरहदी क्षेत्र के इलाके के लिए एक सौगात के रूप में पेश होगा क्योंकि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लाल चंद कटारूचक्क द्वारा यह पहला बड़े प्रोजेक्ट की सौगात है जो सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नरोट जैमल सिंह के लोगों को सौंपा गया है। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि आज का दिन  उनके हलके के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है और खासकर नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह में विकास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह को 16 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि भेंट की है।  

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : Punjab में बसों को लेकर आई बड़ी खबर, घर से निकलने का Plan है तो जरा सोच-समझ कर...

 उन्होंने कहा कि 16 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से बेहद आधुनिक तकनीक वाला बेहद खूबसूरत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा, जिसका आज उद्घाटन हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से लोगों को कहा कि पंजाब सरकार उच्च स्तर पर विकास करके पंजाब को रंगला पंजाब बनाने जा रही है।  जिसके चलते ऐसे अनेकों प्रोजेक्ट भोआ निर्वाचन क्षेत्र में लाए जाएंगे ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

यह भी पढ़ें : नकोदर माथा टेकने जा रहे पति-पत्नी के साथ हुई अनहोनी, सोचा ना था ऐसी आएगी मौ+त

उन्होंने नरोट जैमल सिंह के लोगों को बधाई दी और कहा कि यह पहली बार सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना  पंजाब को रंगला बनाने का है जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और वह प्रोजेक्ट उसका नतीजा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस क्षेत्र के पांच आम आदमी क्लीनिकों के अलावा गांव बमियाल की आई.टी.आई. को 41 लाख रुपये दिए गए थे। 

यह भी पढ़ें : पंजाब में सनसनीखेज वारदात, साली के इश्क में अंधे जीजा ने किया रूंह कंपा देने वाला कांड

इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरोट जैमल सिंह को भी अपग्रेड किया गया था और आज सीमावर्ती क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लागू होने जा रहा है। इस परियोजना से इलाके को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन परिवारों को जिन्हें इस आर्थिक तंगी के कारण अपने घर शौचालय बनाने में असमर्थ हैं।  उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट जीवन बचाने साबित होगा। इस मौके पर प्रशासन के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News