अहम खबरः पंजाब सरकार ने आई.पी.एस. अधिकारी ईश्वर सिंह को सौंपी यह कमान

punjabkesari.in Tuesday, May 31, 2022 - 07:25 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पंजाब सरकार ने आई.पी.एस. अधिकारी ईश्वर सिंह को ए.डी.जी.पी. ला एंड आर्डर की कमान सौंपी है। इससे पहले आई.पी.एस. ईश्वर सिंह पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर थे, परन्तु अब उनकी जगह आई.पी.एस. अधिकारी वरिंद्र कुमार ने ले ली है, वहीं ईश्वर सिंह अब ए.डी.जी.पी. ला एंड आर्डर होंगे। 

इस तरह से पंजाब विजिलेंस को नया प्रमुख मिल गया है। पंजाब सरकार ने वर्ष 1993 बैंच के सीनियर आई.पी.एस. अधिकारी वरिन्दर कुमार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News