अहम खबर: सुखबीर बादल कोरोना पॉजिटिव
punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 05:23 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सुखबीर सिंह बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसकी जानकारी खुद सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट द्वारा दी है। सुखबीर ने कहा कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है लेकिन प्रोटोकॉल के चलते उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
जिक्रयोग्य है कि सुखबीर सिंह बादल की ओर से हाल ही में जलालाबाद और खेमकरन में बड़ी रैलियां की गई थीं। इसी के चलते उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी नेताओं और वर्करों को कोरोना टैस्ट करवाने की अपील की है।