अहम खबर : कांग्रेस ने इस नेता को दिखाया बाहर का रास्ता, किया निष्कासित
punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 11:44 PM (IST)
चंडीगढ़ : पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पंजाब कांग्रेस में एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ के बेटे कमलजीत सिंह बराड़ को पार्टी ने बड़ा झटका देते हुए निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कमलजीत बराड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों और बयानबाजी के चलते उक्त कार्रवाई की गई है।
इस संबंधी निर्देश कांग्रेस पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा जारी किए गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि पार्टी की तरफ से उक्त कारर्वाई पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग की आलोचना करने और पार्टी की नीतियों के खिलाफ जाकर बयानबाजी करने के एवज में की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

