पंजाब में तस्करी नेटवर्क पर बड़ा वार, लाखों की इंपोर्टेड सिगरेट जब्त

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 10:34 AM (IST)

अमृतसर (आर. गिल): राज्य में अवैध व्यापार और सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी सख्त मुहिम को और तेज करते हुए पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध रूप से आयातित (इंपोर्टेड) सिगरेट जब्त की है। इस खेप की अनुमानित बाजार कीमत 3 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई राज्य स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य न केवल नशीले पदार्थों बल्कि अन्य अवैध वस्तुओं जैसे विदेशी सिगरेट, हथियारों और नकली सामानों की तस्करी पर भी लगाम कसना है। जब्त की गई सिगरेट विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों की बताई जा रही हैं, जो बिना कस्टम ड्यूटी चुकाए बाजार में पहुंच रही थीं। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुक्सान हो रहा था, बल्कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक निम्न गुणवत्ता वाली सिगरेट भी युवाओं तक पहुंच रही थीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News