Ludhiana : बहू के साथ दरिंदगी पर उतरे ससुराल वाले, तार-तार हुए रिश्ते, FIR दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 09:10 AM (IST)

लुधियाना  (राज): शहर में रिश्तों को तार-तार करने और दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ससुरालियों ने न केवल पीड़िता का स्त्री धन और अन्य कीमती सामान चोरी कर खुर्द-बुर्द कर दिया, बल्कि उसके हिस्से के घर पर ताले जड़कर अवैध कब्जा भी कर लिया। थाना सराभा नगर में पीड़िता दीक्षिता गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने ध्रुव गुप्ता, विपिन गुप्ता, मधु, शिवानी गुप्ता और 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने साजिश रचकर उसके हिस्से का सारा सामान और स्त्री धन चोरी कर लिया। जब उसने विरोध किया तो उसे भद्दी गालियां दी गईं और बुरी तरह मारपीट कर उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया और उसके कमरों पर ताले लगा दिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News