प्यार में अंधी पत्नी ने देवर के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल, ऐसे खुला राज

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 01:29 PM (IST)

बठिंडा(सुखविन्दर): गत दिनों मंदिर कालोनी में रॉड और ईंटें मारकर एक युवक के किए कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए इस मामले में मृतक की पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी के अपने देवर के साथ नाजायज संबंध थे और उसका पति इन संबंधों में रुकावट बनता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार गत दिनों पूहला कालोनी निवासी जानी राम पुत्र अमी चंद का शव कालोनी के नजदीक सुनसान जगह से बरामद किया था। मृतक के सिर पर रॉड और ईंटें मार कर उसका बेरहमी से कत्ल किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। बाद में डी.एस.पी. सिटी-2 आशवंत सिंह और थाना थर्मल के इंचार्ज बलविन्दर सिंह ढिल्लों ने जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ।

छिप कर पीछे से किया हमला
पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी राधा के मृतक के ही छोटे भाई टोनी के साथ नाजायज संबंध थे जो थ्री व्हीलर चलाता था और अविवाहित था। मृतक जानी राम उक्त संबंधों का विरोध करता था। इसलिए शुक्रवार को सुबह 4 बजे जब जानी राम काम पर जाने के लिए साइकिल पर निकला तो घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर छिपे टोनी राम ने पीछे से रॉड के साथ हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। उसके गिरने के बाद टोनी ने नजदीकी प्लाट में फैंक दिया और ईंटों के साथ उसके सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसके शव को ईंटों के नीचे दबा दिया और मौके से फरार हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News