संगरूर की विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा, विरोधियों की राह नहीं आसान

punjabkesari.in Thursday, Jun 16, 2022 - 02:35 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के दौरान अपने उम्मीदवारों के हक में कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है लेकिन विरोधी पार्टियों की राह इतनी आसान नजर नहीं आ रही है। संगरूर लोकसभा हल्के की सभी 9 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है जिनमें खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा वित्त मंत्री हरपाल चीमा, शिक्षा मंत्री मीत हेयर के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। इनमें से मान खुद संगरूर से दो बार एम.पी. रह चुके हैं और अब इसी लोकसभा हल्का के अधीन आते धुरी से विधायक बने हैं।
 
उधर, संगरूर लोकसभा सीट को लेकर आम आदमी पार्टी से जुड़ा एक पहलू यह भी है कि हरपाल चीमा, मीत हेयर की तरह अमन अरोड़ा, कुलवंत सिंह पंडोरी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, कांग्रेस के मौजूदा मंत्री विजय इंद्र सिंगला, रजिया सुल्ताना के अलावा परमिंदर ढींडसा, अरविंद खन्ना को संगरूर लोकसभा सीट के अधीन आते विधानसभा एरिया में आम आदमी पार्टी के साधारण बेकग्राउंड वाले उम्मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा है।

इसके मद्देनजर कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने दिग्गज नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है और खुद सुखबीर बादल, सुनील जाखड, राजा वडिंग ने पक्के तौर पर डेरा लगाया हुआ है। जिनके मुकाबले में आम आदमी पार्टी द्वारा पहले अपने मंत्रियों व विधायकों को भेजा गया था और अब अपनी परम्परागत लोकसभा सीट को बचाकर रखने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद फील्ड में उतर गए हैं। इससे विरोधी पार्टियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें और ज्यादा जोर आजमाइश करनी होगी।

यह है मौजूदा विधायक
- धुरी : भगवंत मान
- दिडबा : हरपाल चीमा
- बरनाला : मीत हेयर
- सुनाम : अमन अरोड़ा
- महल कलां : कुलवंत सिंह पंडोरी
- मलेरकोटला : जमिल उर रहमान 
- भदौड़ : लाभ सिंह उगोके
- संगरूर : नरेंद्र कौर भराज
- लहरागागा : वरिंदर गोयल

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News