ऑपरेशन लोटस विवाद: ऑफर उन्हें मिलती है जिनमें...राजा वड़िंग का आम आदमी पार्टी पर तीखा तंज
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 05:47 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। BJP के ऑपरेशन लोटस विवाद को लेकर राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज के दावे पर तीखा हमला बोला है।
राजा वड़िंग ने कहा कि,''ये जो भी आरोप लगा रहे हैं उन्हें नाम के साथ FIR दर्ज करवाएं। सैनी साहब पर पर्चा करवाएं, कि ये हमें पार्टी में शामिल होने की ऑफर दे रहे हैं। जो लोग कह रहे हैं हमें ऑफर मिली है, आम आदमी पार्टी ने उन्हें अगली बार टिकट भी नहीं देनी। वड़िंग ने आगे तंज कसते हुए कहा कि, ''मुझे नहीं लगता इन्हें डेढ़ लाख रुपए की कोई ऑफर मिली है। ऑफर उन्हें मिलती है, जिनमें कोई खास बात हो। मुझे लगता है आम आदमी पार्टी ने 70 प्रतिशत लोग ही बदल देने हैं। आपको बता दें कि संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया। वहीं राजा वड़िंग ने नायब सैनी पर भी हमला बोला है। वड़िंग ने कहा कि, नायब सैनी अपने हरियाणा संभाले वो पंजाब में क्या कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

