वृंदावन नाव हादसा : चश्मदीद ने खोले भयावह मंजर के राज, कहा- नाव 3 बार डगमगाई और पलट गई

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 03:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क : वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के भयावह मंजर ने सभी को परेशान कर दिया है। बता दें कि इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई वहीं कई लोग लापता है और कई सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। इस हादसे के मृतक सभी पंजाब के रहने वाले थे और ज्यादातर रिश्तेदार थे

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि जब हादसा हुई तब अचानक तेज हवा चलने लगी, जिससे नाव असंतुलित हो गई। वहीं नाव नदी के बीच बने अस्थायी पुल के खंभे से टकरा गई और पलट गई। वहीं हादसाग्रस्त नाव में सवार जिंदा बचे व्यक्ति का कहना है कि नाविक को लोगों ने कई बार सावधानी से धीरे चलने के लिए कहा था पर उसने वहीं सुनी। इसके बाद नाव 3 बार डगमगाई व पुल से टकराकर नाव पलट गई और नाव में सवार लोग पानी में गिर गए। वह पानी में छटपटाते हुए बचने की कोशिश कर रहे थे।  

हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों और नाव चालकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। रस्सियों की मदद से कई लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि करीब 7-8 लोगों की जान इसी तरह बचाई गई। गोताखोरों के मुताबिक जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां पानी का बहाव तेज है और पानी गहरा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया गया और मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News