'धुरंधर-2' फिल्म फेम Khan Saab के साथ शूटिंग दौरान हादसा! हुए लहुलुहान

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 08:35 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि धुरंधर-2 के 'जान से गुजरते हैं' सॉन्ग फेम पंजाब के सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए।  इस घटना के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री में चिंता का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, Khan Saab अपनी आने वाले नए गीत “पागल नईं होणा” की शूटिंग दौरान घायल हुए हैं। शूटिंग के दौरान एक सीन फिल्माते वक्त उक्त हादसा हो गया, जिसमें वह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सीन के दौरान उन्हें एक कांच से जुड़ा शॉट करना था, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने या गलत एंगल के कारण उनका सिर कांच से टकरा गया। इस हादसे में उनके माथे पर चोट आई है।  Khan Saab ने इस पूरे हादसे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके बाद उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई।  

जालंधर के पंजाबी सूफी गायक खान साब, जिन्हें अक्सर 'भारत दा नुसरत फतेह अली खान' कहा जाता है, ने फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज में नुसरत फतेह अली खान की प्रतिष्ठित कव्वाली 'दिल पे जख्म खाते हैं' को फिर से बनाया है। रीक्रिएटेड ट्रैक को 'धुरंधर 2' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान खान साहब ने लाइव गाया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News