जालंधर की मशहूर Sweet Shop पर तड़के सुबह बड़ी वारदात! CCTV में कैद हुआ मंजर
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 04:06 PM (IST)
जालंधर : जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बेखौफ चोर आए दिन बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसी बीच सुरानुसी में फेमस स्वीट्स शॉप पर चोरों ने धावा बोला है। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुरानुसी इलाके में स्थित आनंद स्वीट्स शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
इस दौरान बाइक सवार 3 चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घूसे और हाथ साफ कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि, चोर दुकान से नकदी व मंदिर की तिजौरी को उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना तड़के सुबह 5 बजे की है जोकि वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि 3 बाइक सवार चोर दुकान के बाहर रूकते है। इस दौरान तीनों चोरों ने मुंह ढके हुए थे।

इसके बाद 2 चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर आ जाते है। एक चोर तिजौरी से पैसे निकालने में लग जाता है और दूसरा चोर मंदिर की तिजौरी की तरफ जाता है। लेकिन जब तिजौरी नहीं खुलती, जिसके बाद उसने पेचकस से उखाड़ता है फिर फिर उससे तिचौरी नहीं खुलती। इस बाद एक चोर वापस बाहर आता है तो अपने वाहन से लोहे की राड लेकर आता है। इसके बाद वह मंदिर की भारी भरकम तिचोरी को उखाड़ कर अपने साथ ले जाते हैं.
इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार अश्वनी कुमार ने बताया कि उसे दुकान कर्मी का फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हुए है। इसके बाद व जल्दी से दुकान पहुंचे तो देखा कि मंदिर की तिजौरी और दुकान की तिजौरी में रखी नकदी गायब है। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान की तिजौरी में करीब 8 से 9 हजार रुपए और मंदिर की तिजौरी से 28 से 30 हजार रुपए थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में 3 बार पहले चोरी की घटना हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

