लोकसभा चुनावों के दौरान इन जिलों में घटी घटनाएं, कहीं खराब हुई मशीन तो कहीं....

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 02:31 PM (IST)

पंजाब डेस्क: चुनाव प्रक्रिया जोरों-शोरों से जारी है। पंजाब के 13 सीटों पर वोटिंग की जारी है। इसी बीच फिरोजपुर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई है।

PunjabKesari

दरअसल, कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। वीडियो बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर भी मामला दर्ज किया गया है। डीसी राजेश धीमान ने इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद, अमृतसर से वोटिंग मशीन खराब होने की खबर आई है। अजनाला के बूथ नंबर 100 में मशीन खराब हो गई, जिससे लोगों में रोष पैदा हो गया और उन्होंने हंगामा कर दिया। 

उधर, फरीदकोट में भी मतदान करने आए लोगों की महिला बीएलओ से बहस हो गई। बहस के बाद महिला बेहोश हो गई, तथा उसे अस्पताल ले जाया गया। सुबह तेज आंधी के कारण फरीदकोट के पोलिंग बूथ का शैड भी उड़ गया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News