बाढ़ की तबाही के बीच भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कैसे जीता लोगों का दिल

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 01:56 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर जिले के ब्यास नदी किनारे इलाके में आई बाढ़ के दौरान भारतीय सेना के जवान जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत अभियान में पूरे उत्साह तथा सेवा भावना से हिस्सा ले रहे हैं। सेना के जवान राहत कार्यों के दौरान अपनी सेवा के साथ-साथ बाढ़ पीडि़तों का दिल भी जीत रहे हैं। भारतीय सेना की बाढ़ राहत टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल वी.के. के नेतृत्व में 45 जवान राहत कार्यों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

PunjabKesari

सेना ने पुराना शाला के राहत शिविर में अपना बेस बना लिया है और पूरे बाढ़ प्रभावित इलाके में चार टीमें बनाकर राहत अभियान चला रही है। नियंत्रण कक्ष में लेफ्टिनेंट कर्नल वी.के. सिंह और चार जेसीओ. सेना के राहत अभियान की कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा सेना की ओर से पुराना शाला में मेडिकल रूम भी बनाया गया है, जहां जरूरतमंदों को जांच के बाद दवाइयां दी जा रही हैं।

PunjabKesari

भारतीय सेना के जवानों द्वारा राहत अभियान के दौरान बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद लोगों तक राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है। आज भारतीय सेना के जवानों की एक राहत टीम ने गांव दाऊवाल, किशनपुर, भैणी पसवाल और अन्य गांवों में लोगों को भोजन और पेय वितरित किया, जिसके लिए लोगों ने भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News