हनी ट्रैप में फंसे भारतीय सेना के जवान ने किए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 01:31 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. की महिला अधिकारी सादरा खान के साथ हुई जी.एस.एम. कॉल के बाद पंजाब की खुफिया एजेंसियां स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ने हनीटरैप में फंसे भारतीय सेना के कुनाल कुमार बारियां को फिरोजपुर कैंट से अपने ट्रैप में लिया था। करीब 2 साल से कुनाल सादरा खान के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट पर ही बात कर रहा था। यही कारण था कि वह पकड़ा नहीं जा रहा था। जैसे ही पाकिस्तान और भारत के दरमियान सादरा खान और कुनाल में चल रही जी.एस.एम.कॉल को इंटरसेप्ट किया गया तो मामला खुल कर सामने आ गया, जिसके बाद एक गुप्त ऑपरेशन में कुनाल को फिरोजपुर कैंट से पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ेंः पाक हनी ट्रैप में फंसा भारतीय सेना का जवान, पैसों के लिए बेच दिया ईमान

छुट्टी पर अपने गांव गया हुआ था कुनाल: 
भारतीय फौज के आई.टी. सैल में काम करने वाला कुनाल सितंबर महीने में अपने गांव धामनोध छुट्टी पर गया हुआ था, जहां आई.एस.आई. की महिला अधिकारी सादरा खान के साथ लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था पर नैटवर्किंग की समस्या आने पर दोनों में बात नहीं हो रही थी। ऐसे में कुनाल और सादरा खान ने जी.एस.एम. पर काल की, जिसको स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ने इंटरसेप्ट कर लिया, जिसके बाद एस.एस.ओ.सी. ने दोनों का ब्योरा निकाला तो अधिकारियों के होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ेंः सचखंड हजूर साहिब जाने वाली संगते यह खबर जरूर पढ़ लें

एक तरफ कुनाल भारतीय फौज में तैनात था वहीं दूसरी तरफ से बात करने वाली सादरा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. की महिला अधिकारी थी। बिना देरी किए दोनों में चल रही कॉल डिटेल निकाली गई और व्हाट्सएप्प द्वारा भेजे जा रहे मेसेज को भी खंगाला गया। ऐसा करने के बाद मामला साफ होने में देर नहीं लगी और एस.एस.ओ.सी. ने एक सीक्रेट ऑपरेशन लांच कर दिया, जिसमें कुनाल को बहुत से सबूतों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 यह भी पढ़ेंः सुखजिंदर रंधावा पर भड़की अरूसा आलम, किया पलटवार

भारतीय फौजी कुनाल से चल रही जांच में यह बात सामने आई कि उससे सादरा खान फिरोजपुर कैंट की पूरी जानकारी मंगवा रही था, जिस कारण उसे छुट्टी से वापिस ड्यूटी पर लौटना पड़ा। उसे मिले नए टास्क में फिरोजपुर छावनी से तबदील किए और तैनात किए गए अधिकारियों का पूरा ब्योरा पाकिस्तान भेजना था, जिस पर वह काम कर रहा था। उसके पास से फिरोजपुर छावनी में पड़े हथियारों के साथ-साथ सुरक्षा के ब्लू प्रिंट्स भी भेजने को कहा जा रहा था। कुनाल फौज के आई.टी. सैल में था, जहां सबसे पहले बहुत सी खुफिया जानकारियां भेजी जाती हैं, जिसे कुनाल पैसों की खातिर आगे आई.एस.आई. महिला अधिकारी को भेजता था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News