एशिया कप का खिताब जीत पंजाब लौटी भारतीय हॉकी टीम, बाढ़ पीड़ितों के लिए कही ये बात
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 07:43 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारतीय हॉकी टीम पंजाब लौट आई है। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार जीत हासिल की है। वहीं आपको ये भी बता दें कि, इस खिताब को भारतीय हॉकी टीम ने 8 साल बाद इस एशिया कप का खिताब जीता है। जिसके चलते टीम को अगले साल विश्वय कप के लिए क्वालीफाई कर लिया गया है।
आज अमृतसर पहुंचे हॉकी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह ने बताया कि टीम की कड़ी मेहनत और कोशिशों के बाद 8 साल बाद इस ट्राफी को फिर से जीत पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह पंजाब आई बाढ़ की भी जानकारी ले रहे थे। जब भी सभी खिलाड़ी एक साथ बैठते थे तो पंजाब के हालातों के बारे में बातचीत करते थे। अब जब टीम वापस पंजाब वापस आ गई है तो बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। वाहेगुरु इस मुश्किल घड़ी में निकलने का रास्ता भी दिखाएगा। इस मुश्किल घड़ी में सभी एकजुट होना जरूरी है।
वहीं दूसरी तरह हॉकी खिलाड़ी हार्दिक ने बताया कि अब पूरी टीम का लक्ष्य आने वाले टूर्नामेंट में अपना 100 प्रतिशत देने का है। उनका लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना है। इसके लिए पूरी टीम खुद को तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ की सूचना मिलने के बाद पूरी टीम दुखी थी। जितना भी हम सभी खिलाड़ियों से हो पाएगा हम उतना करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here