भारतीय सैनिक की ड्यूटी दौरान मौत, सरकारी सम्मानों के साथ हुआ अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2023 - 10:37 AM (IST)

नूरपुरबेदी: जिला रूपनगर में आते ब्लॉक नूरपुरबेदी के गांव सुखेमाजरा के भारतीय फौज में तैनात एक जवान की ड्यूटी दौरान मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सैनिक कुलविंदर सिंह (27) पुत्र सोमनाथ 7 साल पहले 2016 में फौज में भर्ती हुआ था। इस समय 74 आर्म्ड में राजस्थान के जैसलमेर जिले के वाड़मेर क्षेत्र में ड्यूटी निभा रहा था, जो 2 महीने पहले ही घर से छुट्टी काट कर वापस लौटा था।
जवान के नजदीकी रिश्तेदार से मिली जानकारी के अनुसार सैनिक कुलविंदर सिंह की देर शाम ड्यूटी दौरान मौत हो गई, जिसके असली कारणों का अभी पता नहीं लग पाया। शहीद कुलविंदर सिंह का 1 फरवरी 2022 में विवाह हुआ था। सैनिक के मृत शव को 15 जून को उसके पैतृक गांव सुखेमाजरा लाया गया जिसका सरकारी सम्मानों के साथ आज सुबह 10 बजे गांव में बने श्मशानघाट में संस्कार किया गया। शहीद की मौत से सारे इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।