Punjab के बठिंडा में चली गोलियां, ताबड़तोड़ Firing, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 07:08 PM (IST)
बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा में ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात सामने आई है। शहर के नरूआणा-बीड़ रोड इलाके में प्लॉट की निशानदेही और कब्जे को लेकर 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई, जिसमें 2 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बठिंडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।
डीएसपी संदीप भाटी के मुताबिक नरूआणा-बीड़ पर जालंधर सिंह और रणजीत कौर के प्लॉट की निशानदेही को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जालंधर सिंह की मदद के लिए लाल सिंह और हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे, जबकि रणजीत कौर की ओर से दिलप्रीत नरुआणा वहां आ गया। विवाद बढ़ने पर दिलप्रीत नरूआणा ने फायरिंग कर दी, जिससे लाल सिंह और हरप्रीत सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई थी या अवैध हथियार से। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

