IPS मुखविंद्र सिंह छीना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे यह पद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 08:04 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में आई.पी.एस. अधिकारी मुखविंद्र सिंह छीना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल पंजाब सरकार की तरफ से आई.पी.एस. अधिकारी मुखविंद्र सिंह छीना को पदोन्नत कर एडिशनल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) के पद पर नियुक्त किया गया है। मुखविंद्र सिंह छीना जोकि 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं, जोकि काफी तेज-तर्रार आफिसर माने जाते हैं, को उनकी सेवाओं व अच्छे व्यवहार के चलते ए.डी.जी.पी. के पद पर नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब सरकार के सैक्रेटरी द्वारा एक पत्र जारी करते हुए मुखविंद्र सिंह गिल को एडिशनल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस के पद पर नियुक्त करने बारे जानकारी दी गई है। 

मुखविंदर सिंह छीना जोकि आईजी पटियाला भी रह चुके हैं। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री छीना इससे पहले आईजी मानवाधिकार के अलावा आईजी क्राइम पीबीआई, पंजाब के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह इससे पहले बठिंडा और फिरोजपुर के आईजी भी रह चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News