जालंधर Smart City की एक झलक यह भी, जिम्मेदार कौन?

punjabkesari.in Monday, Jul 07, 2025 - 03:12 PM (IST)

जालंधर (कुंदन, पंकज): जालंधर शहर को जो स्मार्ट सिटी बनाने का कई सालों से सपना दिखाया जा रहा है वह सपना अधूरा नजर आता दिखाई दे रहा है। शहर के अलग-अलग इलाको में कूड़े के लगे ढेर आम नजर आ सकते है इन कूड़े के ढेरों को कई दिनों तक उठाया नहीं जा रहा। ऊपर से बरसात  के मौसम में बीमारियां फैलने का भी ज्यादा होता है। पर इसके बावजूद नगर निगम के उच्च अधिकारी इन समस्या को दूर करते नजर नहीं आ रहे। 

smart city jalandhar

सड़कों पर लगे इन ढेरों रास्ते पर जा रहे आम लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। क्योंकि कई-कई दिनों से लगे इन कूड़े के ढेरों के कारण बदबू फैलनी शुरू हो जाती है। जिस कारण बीमारियों का फैलने का खतरा और बढ़ जाता है। निगम के उच्च अधिकारियों को चाहिए कि शहर में जगह-जगह लगे इन कूड़े के ढेरों की सफाई करवा कर आम जनता को राहत दिलवाई जाए ताकि जालंधर शहर को साफ-सुथरा रखा जा सके। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News