पंजाब में IPS अधिकारी का तबादला, जानें कहां किया गया तैनात
punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 09:15 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में एक आई.पी.एस. अधिकारी के ट्रांसफर आर्डर जारी हुए हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने आई.पी.एस. अधिकारी प्रवीन कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया है। पंजाब सरकार ने प्रवीन कुमार सिन्हा जिन्हें ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई, पंजाब एस.ए.एस. नगर लगाया गया था, को अब ए.डी.जी.पी. एन.आर.आई. पंजाब एस.ए.एस. नगर के साथ साथ ए.डी.जी.पी. इंटैलीजैंस भी लगाया गया है। सिन्हा को जो अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, वह इससे पहले आई.पी.एस. अधिकारी आर.के. जायसवाल के पास था।