Jalandhar : भयानक हादसे में नाबालिग की मौ/त का मामला, गुस्साए परिजनों ने Road किया जाम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2024 - 03:38 PM (IST)

जालंधर :  बस्ती शेख निकट घास मंडी चुंगी के पास 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत के बाद परिवार वालों में रोष पाया जा रहा है। गुस्साए परिवार ने लोगों साथ धरना प्रदर्शन कोर सड़क को जाम कर दिया है। परिवार द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और गर्माए माहौल को शान्त करवाया जा रहा है।

गौरतलब है कि, गत रात परिजन की दवाई लेकर लौट रहे 14 वर्षीय किशोर को पीछे से टाटा 407 की गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक विशाल करीब 9 बजे अपनी मां के साथ अपने परिजन की दवाई इलाके में एक मैडीसन शॉप से लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच हादसे में उसकी जान चली गई। वही यह भी पता चला है कि आरोपी अंकक्ष टाटा 407 के पीछे लैंटर डालने वाली प्रैशर मशीन लेकर जा रहा था। काला संघिया रोड के पास वह काम खत्म कर वापस शहर की तरफ जा रहा था तभी मां की आंखों के सामने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया था।

हादसे के दौरान गाड़ी के टायर के नीचे किशोर का सिर आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया और इसके साथ आरोपी की जमकर छित्तर परेड की। सब इंस्पैक्टर जसबीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर आरोपी गाड़ी चालक अंकक्ष कुमार पुत्र बाल गोबिंदर निवासी यू.पी. हाल परागपुर रोड को हिरारसत में लिया। लोगों का आरोप था कि आरोपी ने नशा किया हुआ है, जिसके चलते देर रात पुलिस उसे मैडीकल के लिए सिविल अस्पताल लाई। जानकारी के मुताबिक विशाल के पिता की करीब 8 महीने पहले मौत हो गई थी और उसकी 2 बहनें भी है। उसकी मां कामकाज  कर घर का खर्चा चलाती है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News