बेकरियों एवं हलवाइयों की वर्कशॉप में फूड सेफ्टी विंग की Raid, काटे चालान व नोटिस किए जारी
punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 10:15 AM (IST)
जालंधर (रत्ता): त्योहारों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने जिले में बेकरियों एवं हलवाइयों की वर्कशॉप में साफ सफाई देखने हेतु अचानक छापामारी करते हुए 4 दुकानदारों का चालान काटा तथा 12 को नोटिस जारी किए।
जानकारी के मुताबिक सहायक कमिश्नर फूड सेफ्टी रजिंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर राशू महाजन, रवि नंदन गोयल, प्रभजोत कौर, मुकुल गिल एवं रोबिन कुमार ने पिछले दो दिनों में जिले के अंदर 25 बेकरियों एवं हलवाइयों की वर्कशॉप में पर इंस्पैक्शन करते हुए साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान इन अधिकारियों को 9 स्थानों पर ही साफ सफाई तसल्ली बक्श मिली।
चार दुकानों की वर्कशॉप में बहुत ज्यादा गंदगी होने के कारण मौके पर ही उनके चालान काट दिए गए जबकि 12 दुकानदारों को फूड सेफ्टी एण्ड स्टैंडर्ड्स एक्ट की धारा 32 के तहत इंप्रूवमैंट नोटिस जारी किए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

