Jalandhar : दो वकीलों के विरुद्ध झूठा मुकद्दमा दर्ज होने पर वकीलों का बड़ा ऐलान
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 11:38 PM (IST)

जालंधर (भारद्वाज, जतिंदर) : जिला बार एसोसिएशन द्वारा अपने दो वकील सदस्यों आर.के. बजाज और विशाल बजाज के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने के विरोध में वकीलों ने आज रोष सवरूप 'नो वर्क डे' रखा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम छाबड़ा ने बताया कि वकीलों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने को लेकर सभी वकील सदस्यों में भारी रोष है और इसी के चलते आज अदालतों का कार्य लगभग बंद ही रखा गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम छाबड़ा, पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह लक्की, ओम प्रकाश शर्मा, रतन दुआ अशोक खन्ना, सूरज प्रताप सिंह जूनियर उपाध्यक्ष, साहिल मल्होत्रा, सोनालीका सहायक सचिव, अमानत भगत, मेहुल खन्ना, नेहा अत्री, पारस चौधरी, मिस पायल, प्रभुधीर, विजय मिश्रा, गुनदीप सिंह सोढ़ी, मनिंदर सचदेवा, संदीप कुमार, संजीव कौंडल सहित अन्य वकील सदस्य भी मौजूद थे।