पत्रकार Ravi Gill मामले में अभी-अभी सामने आई बड़ी खबर
punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 01:23 PM (IST)

जालंधरः पत्रकार रवि गिल आत्महत्या मामले में अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में चौथे आरोपी राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
हालांकि पुलिस के अधकारियो ने रवि गिल के परिवार को फोन करके कहा है कि चौथे आरोपी राजेश को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है और अगर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि करना चाहते हैं तो वह उसे दिखा सकते हैं।
बता दें कि रविवार को गिरफ्तार हुए 3 आरोपी कीर्ति गिल, सुभम गिल और गोरा सिविल अस्पताल में दाखिल है। इन तीनों ने कल लुधियाना में किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया था जिसके बाद वे फेसबुक पर लाइव हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब इन तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का पर्चा भी दर्ज हो सकता है।