जालंधर में ASI के घर में घुसा जहरीला कोबरा, परिवार में मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 12:41 PM (IST)
जालंधर (सोनू): जालंधर में एक घर में कोबरा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, लद्देवाली रोड स्थित पार्क एवेन्यू में स्थित एएसआई भारत भूषण के घर में कोबरा सांप घुस गया। जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल पाया गया। परिवार की ओर से कोबरा सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि, रेस्क्यू टीम के पहुंचने पर सांप आंखों से ओझल हो चुका था। इस संबंधी जानकारी देते हुए ASI भारत भूषण ने बताया कि आंगन में रखी कुर्सी के नीचे इसे देखा था। एएसआई से जानकारी मिलते ही पहले आंगन में रखी कुर्सी और उसके आसपास पड़े सामान में सांप को देखा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद घर के प्लॉट के साथ लगती दीवार के पास उसकी पूंछ दिखाई दी। सांप के दीवार के छेद में घुस जाने के कारण उसे पकड़ने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
ASI भारत भूषण के घर में सांप को रेस्क्यू करने का पूरा वीडियो भी सामने आया है। जब रेस्क्यू टीम के कुलदीप से सांप अकेले काबू नहीं आया तो ASI ने मदद की। बताया जा रहा है कि, यह सांप स्पेक्टिकल कोबरा की मादा प्रजाति है। इसके काटने पर न्यूरोटॉक्सिन के कारण आधे घंटे के अंदर इंसान की मौत हो सकती है। सांप नंगे हाथों से काबू में नहीं आ रहा था, जिसके बाद खुरदरे दस्ताने मंगवाए और सांप को एक हाथ से पकड़कर दूसरे हाथ की मदद से दस्ताना पहना। सांप काबू में नहीं आया और उसे दीवार से बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके रेस्क्यू टीम ने लोगों की मदद मांगी। इस पर परिवार के लोगों ने दीवार पर चढ़ने में असमर्थता जताई।
इसके बाद ASI खुद 10 से 12 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ गए। डंडे के सहारे दूसरी तरफ निकले सांप का मुंह दबाया। इसके बाद कुलदीप कुछ सेकेंड में दीवार फांदकर दूसरी तरफ गया और सांप को पकड़ लिया। सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित जगह छोड़ने के लिए रेस्क्यू टीम के कुलदीप ने डिब्बे में बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि इसकी उम्र करीब 6 साल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

