जैन हत्याकांड मामले में जालंधर के DC का कड़ा एक्शन
punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 07:23 PM (IST)

जालंधर: सोढल मंदिर नजदीक लूट की नीयत से करियाना स्टोर मालिक सचिन जैन को गोली मारने के मामले में पुलिस की तरफ से सख्त एक्शन लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के डीसी की हत्याकांड मामले में तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में व्यापारी वर्ग भी मोर्चा खोल कर बैठा है। बीते दिन भगत सिंह चौक में अलग-अलग एसोसिएशन जालंधर इलेक्टिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन, जालंधर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन आदि के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन दिया था। इस दौरान सरकार प्रबंधन व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। इतना ही नहीं बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए।