जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, CNG सिलेंडर से भरे ट्रक और टिप्पर की टक्कर
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 11:23 AM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गोराया मेन चौक के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक जिसमें CNG सिलेंडर भरे थे कि रेत के टिप्पर से टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर केबिन में फंस गया जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार CNG सिलेंडर भरे ट्रक ने रेत के टिप्पर को पीछे से टक्कर मार दी। ये हादसा इतना भयानक था कि ट्रक का केबिन मुड़ गया और चालक अंदर फंस गया। इस दौरान राहत की बात ये रही कि CNG सिलेंडर से भरे ट्रक में आग नहीं लगी। अगर ट्रक में ब्लास्ट हो जाता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक तो अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

