Jalandhar : 8 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से बाहर आए MLA रमन अरोड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 08:33 PM (IST)

जालंधर : जालंधर ईडी दफ्तर में दस्तावेज लेकर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा से ईडी की ओर से साढ़े आठ घंटे पूछताछ की गई है। ईडी से पूछताछ के बाद 7.30 बजे विधायक रमन अरोड़ा बाहर निकले। उनसे पूछा गया कि ईडी ने पूछताछ की है तो उन्हें कैमरे आगे बोलने से परहेज किया और वह बेटे राजन अरोड़ा के साथ गाड़ी में बैठकर चले गए।

बता दें कि विजिलेंस द्वारा दर्ज करप्शन केस में जमानत पर चल रहे विधायक रमन अरोड़ा को अब ईडी ने नोटिस भेजा था। विजिलेंस ब्यूरो पंजाब द्वारा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को आधार बना कर ईडी ने उक्त केस में इनवेस्टीगेशन शुरू की थी और कुछ दस्तावेज मांगे थे। इसी के चलते विधायक रमन अरोड़ा ईडी दफ्तर पहुंचे थे और उनके हाथ में एक काग़ज़ात की फाइल थी। उन्हें किसी से बातचीत नहीं की और वह गाड़ी से उतरने के बाद सीधे ईडी दफ्तर में चले गए थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News