जालंधर नगर निगम का ‘जुगाड़ मॉडल’ वायरल! पार्क में खंभे की जगह लकड़ी का सहारा
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 11:01 PM (IST)
जालंधर (पंकज/कुंदन) : जालंधर का नगर निगम शहर के लोगों को स्मार्ट सिटी के सपने दिखाने में कई सालों से लगा हुआ है। लेकिन इस दृश्य में फुटबॉल चौक के पहले बने पार्क में सड़क पर बनाए गए सीमेंट के बने बैंचों पर स्ट्रीट लाइट लक्कड़ के सहारे लगाई हुई है।
जालंधर नगर निगम की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि इस पास पार्क में लाइट लगवाने के लिए एक खंभा भी नहीं है, जिस पर यह स्ट्रीट लाइट लगाई जा सके। नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि ऐसे काम चलाऊ काम न करके पक्के तौर पर इस बने पार्क पर स्ट्रीट लाइट का प्रबंध किया जाए, ताकि सड़क पर गुजरने वाले और बाहर के लोगों को ऐसे दृश्य देखकर हंसी न आए।

