PM मोदी के जालंधर दौरे के बीच रास्ता बंद करने को लेकर लम्मा पिंड चौक में गरमाया माहौल, पंजाब सरकार पर लगे आरोप
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 04:21 PM (IST)
जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर दौरे पर हैं और वह कुछ ही देर में जालंधर पहुंचने वाले हैं। इसी बीच आज प्रशासन द्वारा लम्मा पिंड चौक से ही रास्ता लोगों के लिए बंद कर दिया गया। सड़क बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे लेकर लोगों द्वारा रोष जताते हुए सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की जा रही है। इस कारण मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सड़क पर भारी हंगामा देखने को मिला। लोगों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार द्वारा साजिश रचते हुए जानबूझ कर रास्ते बंद किए गए हैं ताकि लोग पी.एम. मोदी के कार्यक्रम में न पहुंच सके और ये कार्यक्रम फ्लॉप हो जाए।
आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। यहां वह नतमस्तक होकर गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

