जालंधर के सैलून में जबरदस्त हंगामा, बाल कटवाने आए युवक पर हमला, लगे गंभीर आरोप
punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 11:18 AM (IST)
जालंधर : बस्ती गुजा इलाके में एक सैलून में जबरदस्त हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां ग्राहक और सैलून मालिकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। खबर मिली है कि तरुण कुमार नामक युवक बाल कटवाने के लिए कई बार सैलून गया, लेकिन उसे बार-बार इंतजार करने को कहा गया। आरोप है कि बाद में सैलून कर्मियों ने उसके बाल कटवाने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद वह वह दूसरे सैलून पर चला गया।
पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उसे सैलून से फोन कर गालियां दी गई। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ वीआईपी सैलून गया तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हथियारों से उस पर वार किए, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
दूसरी ओर सैलून संचालकों का कहना है कि युवक अपने साथ कुछ लोगों को लेकर आया था और दुकान में हंगामा किया। पीड़ित ने इन आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोश बताया है और कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

