जालंधर में रात को बिना मतलब घूमने वालों की अब खैर नहीं, 3 युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 11:49 AM (IST)
जालंधर (शौरी): महानगर में रात को होने वाले क्राईम पर रोक लगाने हेतु कमिश्नेरट पुलिस ने सख्ती कर दी है। इसी बीच थाना 5 की पुलिस एक्टिव दिखी और रात को बस्तियात इलाके में बिना मतलब घूमने वाले 3 युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना 5 के एस.एच.ओ. यादविंदर सिंह राणा ने बताया कि उनके सीनियर पुलिस अधिकारी इस बाबत पहले ही आदेश जारी कर चुके हैं। रात को बिना मतलब के न घूमे क्योंकि कई बार ऐसे ही संदिग्ध लोग वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर आवारागर्दी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सौरव कुमार पुत्र राजिद्र कुमार निवासी जैना नगर भार्गव कैम्प हाल किराएदार बस्ती शेख निकट लड़कियों का स्कूल, आकाश कुमार उर्फ छोटू पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी निकट लक्की बर्गर वाला दशमेश नगर तथा विनोद कुमार पुत्र राज कुमार निवासी लक्कड़ चौक निकट भारती नगर के तौर पर हुई है।
एस.एच.ओ. यादविंदर सिंह ने युवाओं के परिजनों से अपील की कि वह भी सर्तक रहे और देखे कि उनका बेटा रात को घर से बाहर क्यों घूमता है। अपराधिक किस्म के लोग युवा पीढ़ी को बिगाड़ कर क्राईम करवाते हैं। इसलिए परिजनों को सर्तक रहना होगा और यदि उनका बच्चा नशे की दलदल में है तो वह पुलिस को बताए। पुलिस नशे से बच्चों को दूर करने हेतु उन्हें सिविल अस्पताल नशा छुड़ाओ केन्द्र में दाखिल करवाएगी और उपचार भी फ्री में होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

