Crime पर नकेल कंसने के लिए Action में जालंधर पुलिस, लोगों से की ये मांग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 04:39 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बुधवार को जालंधर को अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए आम जनता से पूर्ण समर्थन और सहयोग की मांग की। पुलिस कमिश्रर ने एक महीना सहयोग मुहीम के संबंध में करवाए गए समागम के दौरान इकट्ठ को संबोधित करते हुए कहा कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में 850 संस्थाओं की शिनाख्त की गई है। उन्होंने कहा कि एक महीने के दौरान पुलिस ने इन संस्थानों से 500 से अधिक मीटिंगे कर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उनका सहयोग लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य उद्देश्य शहर में अपराध दर को रोकने के लिए जनतक पुलिस की भागीदारी को बढ़ाना है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस का मुख्य जोर अपराध को रोकना, ट्रैफिक की समस्याओं को रोकना और नशे की समस्या को दूर करना है। उन्होंने कहा कि 500 ​​से अधिक मीटिंगों के दौरान आम लोगों के विचार लिए गए और फिर इस पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए जनतक जानकारी के आधार पर तीन श्रेणियों पर आधारित कार्य योजना तैयार की गई है।   

PunjabKesari

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है जिसके लिए लोगों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मूल उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और संचार को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता के माध्यम से अधिकतम जानकारी प्राप्त करने के लिए फीडबैक इस मुहीम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।  

PunjabKesari

पुलिस कमिश्नर ने जनता से अधिकतम सहयोग की मांग करते हुए कहा कि शहर और इसके निवासियों को होने वाली अधिकांश समस्याओं का हल करना समय की जरुरत है। उन्होंने कहा कि कानून लागू करना, अपराधों का पता लगाना और निगरानी करना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है और कमिश्नरेट पुलिस इसके लिए प्रतिबद्ध है। वहीं स्वपन शर्मा ने कहा कि इस ड्यूटी को प्रभावशाली ढंग से निभाने के लिए आम लोगों का सरगरम होना जरूरी है। इस लिए यह मुहीम एक उत्प्रेरक का काम करेगी।      

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News