जालंधर में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात, पॉश इलाके में चली गोली, IAS के गनमैन ने...
punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 02:35 PM (IST)

जालंधर (वरुन): जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गढ़ा रोड पर पिम्स अस्पताल के सामने एक प्लाट को लेकर आई.ए.एस. बबीता कलेर के गनमैन ने गोली चला दी। वहीं बता दें कि बबीता कलेर का पति स्टीफन कलेर आप नेता है। बताया जा रहा है कि प्लाट मालिक अपने प्लाट को देखने आया था इसी दौरान आप नेता की मामूली बहस हो गई।
खबर मिली है कि कि प्लाट पर कुछ सामान डंप किया जा रहा था जिसका विरोध करने पर यह तकरार शुरू हुई। इसके बाद आप नेता बातचीत करके घर के अंदर चला गया था। इसी दौरान बहस बढ़ गई जिस कारण सरकारी गनमैन ने फायर कर दिया। इसके बाद एक ही गोली युवक की दोनों टांगों में लगी है। वहीं फिलहाल जांच की जा रही है। आरोप है कि नेता प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे जिस कारण विवाद शुरू हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here