सावधान! जालंधर शहर की सड़कों पर चलने के लिए बनना होगा ‘खतरों के खिलाड़ी’

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 10:37 AM (IST)

जालंधर (जसप्रीत): शहर की सड़कों पर हुआ पैचवर्क अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जिन सड़कों की मुरम्मत कुछ दिन पहले ही की गई थी, वहीं अब हालात पहले से भी बदतर नजर आ रहे हैं। जगह-जगह से बजरी उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे रोजाना सफर करना जोखिम भरा हो गया है। अगर रोजाना उन्हीं सड़कों पर चलना पड़े तो खतरों के खिलाड़ी बनना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि काम की गुणवत्ता बेहद खराब रही। दोपहिया वाहन चालक खास तौर पर दिक्कत झेल रहे हैं, क्योंकि बिखरी बजरी के कारण फिसलकर गिरने के हादसे बढ़ गए हैं। टूटी सड़कों से उड़ती धूल ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई निवासियों ने बताया कि अब घर से निकलना भी मुश्किल लगने लगा है।

PunjabKesari

समस्या सिर्फ एक-दो जगह की नहीं है। पी.पी.आर. से होते हुए अर्बन एस्टेट जाने वाली सड़क, मॉडल टाऊन श्मशान घाट से गुरुद्वारा साहिब और इनोसैंट स्कूल की ओर जाने वाला रास्ता, जी.टी.बी. नगर में एफ.सी.आई. कॉलोनी के बाहर की सड़क, नकोदर रोड पर बूटा मंडी और देओल नगर के पास की सड़क सहित अन्य सभी रोड पर किया गया पैचवर्क उखड़ चुका है। सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण कई बार जाम भी लग जाता है, जिससे लोगों का समय और धैर्य दोनों जवाब दे रहे हैं।

इलाका निवासियों ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की कि इस समस्या को जल्द से जल्द गंभीरता से लिया जाए और सड़कों की दोबारा सही तरीके से मरम्मत करवाई जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News