जालंधर के रिहायशी इलाके में ओवरलोडेड ट्रक ने बरपाया कहर, बिजली सप्लाई हुई बाधित, सड़क पर उतरे लोग

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 01:28 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के गांधी कैंप इलाके में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक ओवरलोडेड ट्रक ने बिजली के खंभों को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण बिजली के खंभे टूटकर गिर गए और पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके की तंग गलियों में ओवरलोडेड ट्रक घुस गया। इस दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में ट्रक में रखा सामान फंस गया और खंभे उखड़कर गिर पड़े व बिजली की तारों से चिंगारियां निकलने लगी।

हादसे के बाद पूरे मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर वाहन रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं, जबकि इस पर रोक होनी चाहिए। घटना के बाद इलाके के लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं इस संबंध में  बिजली विभाग को सूचना दी गई। इसके साथ ही ट्रक मालिक ने कहा कि वह नुकसान की भरपाई कर देगा। पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News