जालंधर में खौफनाक वारदात: पहले फायरिंग.. फिर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 11:31 PM (IST)
जालंधर: जालंधर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह आम लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी को भी सीधे प्रभावित करने लगा है। गुरुवार रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के एक मोहल्ले में एक भयावह घटना हुई, जिसने इलाके के लोगों की नींद उड़ा दी।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, रात को काली नामक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी कुछ हथियारबंद युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले फायरिंग की, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों से काली पर हमला किया। घटना में काली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोग इसे किसी पुरानी गैंगवार का हिस्सा मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात का मुख्य आरोपी पहले भी हत्या और तस्करी जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है, लेकिन वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। मोहल्ले के लोग बढ़ती हिंसा से परेशान हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जालंधर में लगातार बढ़ती गैंगस्टरियों का यह डर अब आम जनता के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

