जालंधर के पॉश इलाके में लोगों रंगे हाथों दबोचा चोर, वारदात को अंजाम देने से पहले की थी रेकी

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:26 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में चोरी की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला पॉश इलाके के न्यू मॉडल टाउन से सामने आया है। जहां चोरों ने एक बंद पड़ी कोठी को निशाना बनाया है। इस दौरान लोगों ने चोरो मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की। मिली जानकारी के अनुसार चोर द्वारा ग्रिल के 7 से 10 पीस उतारकर चोर लेकर जा रहे थे इसे दौरान लोगों ने उसे काबू कर लिया। 

PunjabKesari

आरोपी चोर की पहचान अरुण निवासी अलीपुर के रूप में हुई, जिसने बताया कि उसने पहली बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी नशे का आदी है और पिछले 7 महीने से नशा कर रहा है। उसने चोरी की वारदात भी नशे की पूर्ति के लिए की है। बताया जा रहा है कि, चोर पिछले 3-4 दिनो से रेकी कर रहा था। जब उसने कोठी पर वारदात को अंजाम दिया तो लोगों ने उसे काबू कर लिया और उससे चोरी की लोहा बरामद किया। पकड़े जाने पर चोर कहने लगा कि उससे गलती हो गई। चोर ने कबूला कि उसने कबाड़िए को लोहा बेचकर नशे की आपूर्ति के लिए पैसे इकट्ठे करने थे।

चोर अरुण ने बताया कि वह पिता के साथ पेंट का काम करता था। उसने काम खत्म होने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इलाका निवासी प्रमदेव ने बताया कि चोर कोठी नंबर 5 में चोर ग्रिल तोड़ रहा था। वह 2-3 दिनों से कोठी में की तरफ रेकी कर रहा था। जब कोठी की सीढ़ियों की ग्रिल तोड़कर ले जाने लगा तो करियाना व्यापारी ने उसे काबू कर लिया। इलाका निवासियों ने बताया कि, कोठी 4 साल से बंद पड़ी है। चोर को काबू करने के बाद तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News