Jalandhar के सिविल अस्पताल से गायब हो गया Doctor, मामला जान हक्का-बक्का रह गया हर कोई

punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 09:34 AM (IST)

जालंधर (शौरी): इन दिनों ठगी मारने वालों ने भी हद ही कर दी है। सिविल अस्पताल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि खुद को सरकारी डाक्टर बताकर सर्जिकल का सामान मांगवाया। डिलवरी देने वाले को सिविल अस्पताल बुलाया और उससे सामान लेने वाला बाद में डाक्टर फरार हो गया।

पीड़ित ने इस बाबत पुलिस अधिकारियों को लिखित में भी शिकायत दी है। पीड़ित अर्शप्रीत सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी ग्रीन बुड एवेन्यू ने बताया कि वह सनराइज हैल्थ केयर में मैनेजर है। उसके मोबाइल फोन पर पिछले शनिवार को एक अज्ञात नंबर से काल आई और काल करने वाले ने खुद को सिविल अस्पताल में तैनात डा. तुषार जिंदल बताया। फोन करने वाले ने कहा कि उसे सर्जिकल का कुछ सामान चाहिए। इसलिए वह बिल समेत खुद सिविल अस्पताल आए। वह रविवार को अस्पताल पहुंचा तो एक युवक ने उससे सर्जिकल का सामान लिया, क्योंकि खुद को डाक्टर कहने वाले के कहने पर उसने युवक को सामान दिया। इसके बाद डाक्टर ने फोन कर उसे अस्पताल के भीतर कमरा नंबर 201 हैड ऑफ डिपार्टमैंट में बिल खुद लेकर आने को कहा था।

जिस युवक को उसने सामान दिया, उक्त युवक ने एक प्राइवेट बैंक का चैक उसे दिया, जिसमें अमांऊट 52891 की थी। चैक लेकर वह अस्पताल के भीतर गया तो फोन करने वाले डाक्टर का नंबर ही बंद था। बाद में सिविल अस्पताल से पता चला कि डा. तुषार नाम का कोई डाक्टर यहां नहीं है। पीडित अर्शप्रीत ने बताया कि सिविल अस्पताल के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज निकाली तो उससे सर्जिकल का सामान लेने वाला मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाने की फुटैज कैद थी। उक्त फुटेज की तस्वीर उसने पुलिस को दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News