जालंधर Model Town गुरुद्वारे के पास रातों-रात गायब हुआ विरासती पेड़, छिड़ा नया विवाद

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:48 AM (IST)

जालंधर (धवन): मॉडल टाउन में कथित अवैध वृक्ष कटाई का एक और मामला सामने आया है। मॉडल टाउन क्षेत्र में पड़ते मसंद चौक के पास स्थित एक पुराना और विरासत श्रेणी का हरा-भरा पेड़ तड़के काट दिया गया। मौके पर अब केवल उसका ठूंठ ही शेष है।

स्थानीय लोगों और मौजूद कर्मियों के अनुसार यह कार्रवाई रात करीब 2 बजे शुरू हुई और सुबह लगभग 6 बजे तक चली, जिसमें जे.सी.बी. मशीनों और ट्रॉलियों का उपयोग किया गया। इस दौरान पेड़ कटाई रोकने के लिए न तो कोई पी.सी.आर. टीम और न ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्त्ता तेजस्वी मिन्हास ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस कृत्य को ‘प्राकृतिक विरासत का सुनियोजित विनाश’ बताया। उल्लेखनीय है कि यह स्थान मॉडल टाउन गुरुद्वारा से 50 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है, जहां कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यह इलाका विशेष निगरानी में रहा है।

घटना की निंदा करते हुए मिन्हास ने आरोप लगाया कि व्यावसायिक गतिविधियों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से पेड़ को काटा गया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के साथ-साथ पंजाब ट्रीज प्रिजर्वेशन पॉलिसी, 2024 और पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज एक्ट, 2025 का उल्लंघन है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसी स्थान पर प्रतिपूरक पौधारोपण सुनिश्चित करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News