Jalandhar : आश्रम में महिला की रहस्यमयी मौत! डीसी ने दिए हाई-लेवल जांच के आदेश

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 08:03 PM (IST)

जालंधर : जालंधऱ डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने शनिवार को गांधी वनिता आश्रम में एक महिला बंदी की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार रात वह महिला बाथरूम में बेहोश पाई गई थी। अधिकारियों ने उसे तुरंत पास के नर्सिंग होम में पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफ़र किया गया। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया।

डॉ. अग्रवाल ने संबंधित एस.डी.एम. को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। वहीं, लड़की के माता-पिता को भी आगे की औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए एक मेडिकल बोर्ड भी गठित किया गया है, ताकि सभी मेडिको-लीगल प्रक्रियाएँ सही तरीके से पूरी हों।

फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस की टीमों ने भी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने इस मामले की पारदर्शी और विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News