जे.डी.ए. ने अवैध कालोनी पर कसा शिकंजा, कालोनाइजरों खिलाफ लिया यह एक्शन

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 04:10 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर में अवैध कालोनी पर जे.डी.ए. ने बड़ी कार्रवाई की है और कालोनाइजरों को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि उन्होंने कार्रवाई करने में कोई लापरवाही की तो उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि जिन्होंने अवैध कालोनी काटी हैं उनके खिलाफ डी.सी. घनश्याम थोरी ने संबंधित विभाग को बनती कार्रवाई करने के लिए कहा है। डिप्टी कमिश्नर के आदेशों पर जे.डी.ए. ने अवैध कालोनी पर मशीन चलाई है। जब कालोनी पर मशीन से कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा था तो उस समय सड़कें, सीवरेज और पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। 

आज जालंधर में गांव ढड्डा में अवैध कालोनी के खिलाफ जे.डी.ए. ने सख्त एक्शन लेते हुए कालोनाइजरों को नोटिस जारी किया है। जानकारी अनुसार कालोनाइजर अवैध रूप से कालोनी काट रहे हैं और लोग इनकी ठगी का शिकार हो रहे हैं जिसके चलते जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए कालोनाइजर से जवाब मांगा हैं। उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की बात भी कही है। दूसरी ओर डिप्टी कमिश्नर ने तहसीलदारों को व अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी हैं कि वह बिना एन.ओ.सी. के कोई भी रजिस्टरी न करें। इन बन रही अवैध कालोनियों पर कड़ी नजर रखें और प्रशासन को जल्द से जल्द जानकारी दें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News