वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और माता गुरचरण कौर को नम आंखों से दी विदाई

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 07:51 PM (IST)

मोहाली: वरिष्ठ पत्रकार के जे सिंह और उनकी मां गुरचरण कौर का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। कल दोनों की हत्या कर दी गई थी। दोनों की चिताओं को सिंह के बड़े भाई विजयपाल सिंह ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। 


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की ओर से उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने के जे सिंह तथा उनकी माता जी को श्रद्धांजलि दी। पत्रकार सिंह और उनकी 92 वर्षीय मां अपने घर में मृत मिले थे। उनकी अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। सिंह का गला रेंत दिया गया था जबकि उनकी मां का गला घोंटे जाने की आशंका है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News