खुशी-खुशी चल रहे विवाह समारोह में बरातियों का खूनी कांड

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 01:56 PM (IST)

पट्टीः पट्टी के भग्गूपुर में स्थित महेन्द्रा पैलेस में एक विवाह समारोह दौरान उस समयहड़कम्प मच गया जब डी.जे. बंद करवाने को लेकर हुई तकरार में दुल्हन के चाचा के पेट में एक व्यक्ति ने किरच मार दी। जानकारी के अनुसार रविवार को महेन्द्रा पैलेस में विवाह के समारोह दौरान डी.जे. पर भंगड़ा डालने पर इनाम दिए जा रहे थे। इस पर लड़की परिवार की तरफ से एतराज जताया गया और डी. जे. बंद करवा दिया गया। इस पर नशे में धुत्त बरातियों द्वारा दुल्हन के चाचा के पेट में तेजधार किरच मार दी गई।

घायल गुरजंट सिंह ने बताया कि छोटी सी तकरार इतनी बढ़ गई कि दूल्हे पक्ष की तरफ से आए व्यक्ति ने उसके पेट में तेजधार किरच मार दी। इस घटना संबंधी पुलिस थाना सदर प्रमुख के हरजीत सिंह ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News