सेंट्रल जेल में बंद हवालाती की संदिग्ध हालात मौ/त, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:41 AM (IST)

कपूरथला (ओबरॉय): कपूरथला की सेंट्रल जेल में बंद एन.डी.पी.एस. मामले के एक हवालाती की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात मुकेश कुमार नाम के हवालाती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार वाले सरकारी अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया।

परिवार का आरोप है कि मुकेश को पहले झूठे एन.डी.पी.एस. केस में फंसाया गया था और अब उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सरकारी अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News