तड़के-सुबह सो रहे लोगों के घरों में जा घुसी Punjab Police, जानें क्यों...

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 11:48 AM (IST)

खन्ना: खन्ना पुलिस ने आज सुबह-सुबह अलग-अलग इलाकों में  CASO ऑपरेशन के तहत सर्च अभियान चलाया गया, जो सुबह 6 बजे शुरू हुआ। इस ऑपरेशन का नेतृत्व खन्ना के डी.एस.पी.  हरजिंदर सिंह गिल ने किया। डी.एस.पी. करीब 60 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ खन्ना शहर और विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य गांवों में तलाशी के लिए पहुंचे।

इस ऑपरेशन बारे खन्ना के डी.एस.पी. ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर यह छापेमारी सुबह 6 बजे से जारी है, जिन लोगों पर  नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं, उनके ठिकानों पर छापेमारी कर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस छापेमारी से बड़ी सफलता मिली है, जिसकी जानकारी बाद में मीडिया से सांझा की जाएगी। डी.एस.पी. ने कहा कि इस छापेमारी का उद्देश्य नशा तस्करों की सप्लाई चेन को खत्म कर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है और इसमें जनता का सहयोग भी जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News