जालंधर के KP स्टेडियम में बवाल, हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह के पिता और बच्चों में हाथापाई
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 02:52 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के मीठापुर इलाके इलाके के KP स्टेडियम में माहौल गरमा गया जिसकी एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार यहां स्टेडियम में कुछ बच्चों और हॉकी प्लेयर मनदीप सिंह के पिता की लड़ाई हो गई। इस दौरान मनदीप सिंह के पिता और बच्चों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई।
जानकारी सामने आई है कि इस हॉकी स्टेडियम में बच्चे क्रिकेट और फुटबॉल खेल रहे थे। इन बच्चों को मनदीप सिंह के पिता ने बाहर जाने के लिए कहा जिसके बाद माहौल गरमा गया और बात हाथापाई तक आ गई। इसके बाद मौके पर बच्चों के माता-पिता आए और माहौल शांत करवाने की कोशिश की।
इस पूरे मामले को लेकर बच्चों का कहना है कि वह बस खेल रहे थे पर मनदीप सिंह के पिता ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। वहीं मनदीप सिंह के पिता ने कहा की बच्चों ने पहले गाली-गलौच की और गलत व्यवहार किया जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि वह बच्चों के भविष्य का सोचते हैं। वहीं वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वह उस पर कार्रवाई करेंगे क्योंकि इस स्टेडियम में सिर्फ हॉकी खेलने की ही परमिशन है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

